Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फायरिंग के आरोपियों से करवाया मौका तस्दीक

फायरिंग के आरोपियों से करवाया मौका तस्दीक


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के बहुत चर्चित जेडीजे ज्वैलर्स फायरिंग मामले में पुलिस आरोपियों को मौका तस्दीक करने के लिए गांधी चौक स्थित जेडीजे ज्वैलर्स व अन्य जगहों पर लेकर पहुंची। कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मीणा के नेतृत्व में आरोपीगण लिखमाराम व गोपालदान से मौका तस्दीक की कार्यवाही को अंजाम दिया गया और फायरिंग करने वाले 50-50 हजार के ईनामी शूटर्स को घटना वाले दिन आने व जाने के रास्तों पर ले जाया जाकर घटना की तस्दीक की गई। इस दौरान बाजारों में पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा और आम लोगों की भीड़ भी लग गई। आपको बता दें वीरेंद्र चारण के कहने पर तीन आरोपियों ने जेडीजे ज्वैलर्स पर 26 अप्रेल को फायरिंग की थी। यह घटना दो करोड़ की रंगदारी नहीं देने के कारण कारित की गई थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट