बृज भूषण शरणसिंह का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

सुजानगढ़ (नि.सं.)। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरणसिंह को गिरफ्तार करने व मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों पर कार्यवाही कर पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुराने बस स्टेंड पर सर्वसमाज की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बनवारी गुरू के नेतृत्व में बृज भूषण शरणसिंह का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान बनवारी गुरू ने बताया कि देश की बेटियों के साथ केंद्र सरकार न्याय करे और जल्द से जल्द सभी आरोपियों पर कार्यवाही सुनिश्वित करे। इस दौरान पीथाराम ज्याणी, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, भागीरथ बिजारणिया, राधेश्याम चौधरी, हीरालाल बुगालिया, करण सांखला, कानाराम जाट, सुरेंद्र भामू, गोपाल जाट, मोहित पारीक, हीरालाल ढाका, अमित जैन, कानाराम जाट, टीकमचंद प्रजापत, कुलदीप भामू, प्रियांशु सैन, राहुल बागड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
