Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कर्मठ कार्यकर्ता रामकरण गुलेरिया बने पीसीसी सदस्य 

कर्मठ कार्यकर्ता रामकरण गुलेरिया बने पीसीसी सदस्य 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ क्षेत्र में जमीन से जुड़े कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता रामकरण गुलेरिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जगह मिली है, जिससे सुजानगढ़ के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। सामान्य परिवार के रामकरण गुलेरिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य बनाया गया है। गुलेरिया को संगठन के कार्यक्रमों में सक्रियता एवं सेवा का जज्बा दिखाने के कारण यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। रामकरण गुलेरिया की स्थानीय युवाओं में अच्छी खासी पकड़ है और राजस्थान पीसीसी सदस्य गुलेरिया पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। गुलेरिया ने बताया कि संगठन के भावी कार्यक्रमों में इसी प्रकार निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे एवं कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। गुलेरिया ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है। वहीं पीसीसी सदस्य बनने पर गुलेरिया को स्थानीय विधायक मनोज मेघवाल, वरिष्ठ नेता पूसाराम गोदारा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, सभापति प्रतिनिधि इदरीश गोरी, पार्षद जितेंद्र सिंह शेखावत, सरपंच प्रति. रुपाराम कस्वा, रामेश्वर दुसाद, विकास सारण, मनसुख गोदारा, बजरंग सेन, राजकुमार शर्मा, रामनिवास पिलानिया, बजरंग जांगिड़, आनंद मांडिया, सुनील बिजारणिया, शाकिर कादरी, मनसुख गोदारा, पराग बुगालिया सहित अनेक लोगों ने शुभकामाएं देते हुए डोटासरा का आभार प्रकट किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट