Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जूस की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार

जूस की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो गिरफ्तार


70 किलो डोडा पोस्त जब्त
चूरू। डीएसटी टीम की सूचना पर डीएसटी टीम व पुलिस थाना सदर चूरू की टीम कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून को एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान रामगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रूकवाकर चैक किया गया तो ट्रक में भरे जूस के कार्टूनों के नीचे छुपाकर ले जा रहे 70 किलो अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। मुल्जिम रणजीत सिंह व बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच दुधवाखारा थानाधिकारी अल्का विश्नोई द्वारा की जा रही है। प्रथम द्रष्ट्या जप्त डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाना पाया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट