Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नव नियुक्त प्रदेश सचिव खान का डोटासरा ने किया सम्मान

नव नियुक्त प्रदेश सचिव खान का डोटासरा ने किया सम्मान


चूरू। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस नव नियुक्त सचिव रियाजत खान का सम्मान किया।
सबसे वरिष्ठ सचिव होने के नाते प्रदेश सचिव रियाजत खान का प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस अवसर चूरू जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का रियाजत खान को सचिव बनाए जाने पर आभार प्रकट किया। डोटासरा ने कहा कि आगामी चुनाव मे चूरू विधानसभा क्षेत्र पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा और शीघ्र ही अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। डोटासरा ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड राजस्थान मे कहीं से भी चुनाव लडधले, कांग्रेस उनको विधानसभा नहीं जाने देगी। राठौड़ जो झूठ का व्यापार कर रहे हैं उसका अंत अब निकट है।
रियाजत खान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चूरू सहित जिलेभर को भाजपा मुक्त कर देंगे। इसअवसर पर हाजी मकसूद खान, अरविंद कस्वां अमन ट्रस्ट के उस्मान अंसारी, विनोद मल्होत्रा, संदीप यादव, फारूक खान, हाजी मुज्जफर खान, रियाज खान, अजहर खान, मोहसिन खान, असलम खान, विकास बेनिवाल व धर्मपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट