Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

13 जून को आयोजित होगी आम सभा 

13 जून को आयोजित होगी आम सभा 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनहित संघर्ष मोर्चा की प्रेस वार्ता का आयोजन अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल के सानिध्य में रामा होटल में किया गया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने बताया कि आगामी 4 जून को पुराने बस स्टेंड पर होने वाली आम सभा को स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि अभी किसान लोग खेतों में बुवाई कर रहे हैं, इसलिए इस सभा को अब 13 जून को आयोजित किया जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया ने बताया कि सरकार चाहे जितनी देरी करे, लेकिन हम सुजानगढ़ या सुजला जिला बनने तक आंदोलन को यथावत् जारी रखेंगे। इस अवसर पर कॉमरेड रामरानाराण रूलाणिया, गुरूदेव गोदारा भी मंचासीन रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट