Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बरसात के बाद देशी बाजारे, मूंग की  फसलों की बुवाई में जुटे किसान, इस बार समय से पहले बरसात होने से पहले बुआई कर रहे है किसान

बरसात के बाद देशी बाजारे, मूंग की  फसलों की बुवाई में जुटे किसान, इस बार समय से पहले बरसात होने से पहले बुआई कर रहे है किसान

सरदारशहर। उपखंड इलाके में एक साथ बरसात होने से क्षेत्र के किसानों में रौनक छाई हुई है। जिसके कारण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। बारिश के बाद अब किसान अपने खेतों की बुवाई कर रहे है। हालांकि किसानों ने बारिश की संभावना को देखते हुए पहले ही अपने खेतों में देसी खाद व खेतों की सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया था।

देशी बाजरे व मूंग की बुवाई ज्यादा कर रहे है किसान

वहीं क्षेत्र में बारिश के बाद किसान इस बार देशी बाजरे व मूंग की बुआई ज्यादा कर है। अभी क्षेत्र में चारों तरफ खेतों में किसानों के बुबाई करते हुए ट्रैक्टर नजर आ रहे है। किसान खेतों में बाजरा, मोठ, मूंग, ग्वार तिल आदि की बुबाई का कार्य कर रहे हैं। बुकनसर के किसान राजेंद्र प्रसाद खीचड़ ने बताया कि वर्तमान में समय से पहले खेती कर रहे है किसानों की फसले ज्यादा तापमान की चपेट में आने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वर्तमान में इस बार जल्दी बरसात होने से किसान समय से पहले खेती कर रहे है।

भीषण गर्मी से भी लोगों को मिली राहत

क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही थी। लेकिन दो तीन दिन जोरदार बरसात होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट