Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डंफर का ड्राईवर गया चाय पीने, पीछे से चल पड़ा डंफर

डंफर का ड्राईवर गया चाय पीने, पीछे से चल पड़ा डंफर


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती डूंगर बालाजी पहाड़ी के पास एक लोडेड डंफर से चालक उतरकर चाय पीने चला गया और ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक आराम से चाय पीने के लिए तो गया, लेकिन उसको पता नहीं था कि डंफर के सभी गियर निकाले हुए हैं और डंफर ढ़लान की तरफ चल पड़ा। फिर क्या था, कुछ ही दूरी पर स्थित एक दुकान व घर की दीवार से लोडेड डंफर जा टकराया, जिसके दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और मकान की दीवार भी टूट गई। वहीं लोडेड डंफर पलटी खा गया। जिसके कारण डंफर का काफी नुकसान हुआ। विवाद होने पर मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची। डंफर मालिक को घटना की जानकारी दी गई और दुकान व मकान मालिक हरीसिंह पंवार की ओर से हर्जाने की मांग भी की गई। फिलहाल शाम तक मौके पर डंफर पलटा हुआ पड़ा रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट