Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लिव इन रिलेशनशीप में रह रही युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को भेजा जेल

लिव इन रिलेशनशीप में रह रही युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को भेजा जेल


सादुलपुर,। राजगढ कस्बे में लिव इन रिलेशनशीप में रह रही युवती को आत्महत्या के लिए मजूबर करने के आरोप में युवती के फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या करने के प्रकरण में राजगढ थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मुजाहिद पुत्र उम्मेद खाँ काजी उम्र 21 साल निवासी वार्ड 24 कस्बा राजगढ को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। अनुसंधान अधिकारी डीवाईएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि राजगढ कस्बे में लिव इन में रह रही युवती ज्योति पुत्री रामूराम मोची उम्र 27 साल निवासी मोमासर के द्वारा आरोपी मोहम्मद मुजाहिद के तंग व परेशान करने के आरोप में अपने मकान पर फाँसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने के आरोप का मामला राजगढ थाने में दर्ज हुआ था। जिस पर आरोपी मोहम्मद मुजाहिद पुत्र उम्मेद खाँ काजी उम्र 21 साल निवासी वार्ड 24 कस्बा राजगढ को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि रामुराम पुत्र सोहनराम मोची उम्र 48 साल निवासी मोमासर पुलिस थाना डूंगरगढ जिला बीकानेर ने 26 मई 2023 शुक्रवार को राजगढ थाने में इस आरोप का मामला दर्ज करवाया था कि उसकी पुत्री ज्योति पुत्री रामूराम मोची उम्र 27 साल निवासी मोमासर की शादी पांच वर्ष पूर्व अजय उर्फ बंटी पुत्र राजकुमार मोची निवासी हांसी के साथ की थी, तथा आज से लगभग चार माह पहले मोहम्मद मुजाहिद पुत्र उम्मेद खाँ काजी निवासी राजगढ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर हांसी से राजगढ लेकर आया गया व अपने साथ लिव इन रिलेशनशीप में रखने लग गया। जिसके बाद 25 मई 2023 को उन्हें सूचना मिली कि ज्योति ने अपने कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर वे राजगढ आये तथा अपनी बेटी ज्योति को मोहम्मद मुजाहिद के द्वारा तंग परेशान कर आत्म हत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप का मामला राजगढ थाने में दर्ज करवाया गया था।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट