Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रियाजत खान बनें प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रियाजत खान बनें प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त सचिव रियाजत खान का नई सड़क पर स्थित संस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खान का शाल ओढा कर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। रियाजत खान ने सम्बोधन मे अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गहलोत को चोथी बार मुख्यमंत्री बनाना तथा चूरू विधानसभा को भाजपा से मुक्त करना ही उनका मकसद है। इसके लिए सभी कांग्रेसजन को एकजुट हो जाना चाहिए। खान ने कहा कि हमारी ही कुछ कमजोरियों के कारण बाहर से आए राठौड़ चुनाव जीत रहे हैं। अब हम सभी संकल्प के साथ आगे बढेंगे। खान ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार की जन कल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर हम लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कार्यक्रम मे चूरू शहर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद सैनी, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल जांगिड, जिला वक्फ्फ बोर्ड के संरक्षक जमील चौहान, महेश मिश्रा, रफीक चौहान, सत्यनारायण बाकोलिया, मनोनीत पार्षद दीपिका सोनी, ज्योति सिंह, दीपिका सैन, सिराज जोईया, सलीम चौहान, सलीम पीए, महबूब खान व इकबाल रूकनखानी आदि ने भी विचार व्यक्त किये। आयोजक मुबारक भाटी एवं आबिद खान ने आभार प्रकट किया। संचालन चूरू शहर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट