Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिओ कम्पनी द्वारा मुख्य रास्ते पर खड्डे खोदकर डाली गई केबल के कारण बरसात से पड़े बडे बडे खड्डे,  मकानों की नींव में जा रहा है पानी

जिओ कम्पनी द्वारा मुख्य रास्ते पर खड्डे खोदकर डाली गई केबल के कारण बरसात से पड़े बडे बडे खड्डे,  मकानों की नींव में जा रहा है पानी

सरदारशहर। शहर के वार्ड 13 में जिओ कंपनी द्वारा 5जी टावर लगाने के लिए खोदे गए खड्ढे आमजन के लिए मुसीबत बन गये है। इन गड्ढों के कारण जहां मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित है। वहीं स्थानीय मकानों की नींव में बरसाती पानी जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। मामले को लेकर मोहल्ला विकास समिति ने नगर पालिका को ज्ञापन देकर इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है। पूर्व पार्षद विमल जम्मड़ ने बताया कि दूगड़ विद्यालय रोड़ तथा आसपास की गलियों में जिओ कंपनी द्वारा बहुत बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। जिनमें कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की है जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। गड्ढा खोदने के लिए कर्मचारियों ने पूरी सड़क तोड़ दी। जिससे आम रास्ते की हालत और भी बदतर हो गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर समय रहते खड्डों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो मजबूरन कंपनी के खिलाफ है आंदोलन करना पड़ेगा। इस संबंध में कंपनी के एडवोकेट लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कार्य प्रगति पर है एक हफ्ते के अंदर अंदर सभी खड्डे भरवाकर उनकी वापस मरम्मत करवा दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विमल जम्मड़ व पंडित पंकज दाधीच सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट