Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी की टंकी बनाने के लिए दानदाताओं ने की भूमिदान

पानी की टंकी बनाने के लिए दानदाताओं ने की भूमिदान

बीदासर। अमृत योजना के तहत जलदाय विभाग को दानदाताओं ने रामनिवास माली की प्रेरणा से दो अलग अलग स्थानों पर पानी की टंकी बनाने के लिए लाखों रुपये की भूमिदान की है। कस्बे के वार्ड नं 19 में पानी की टंकी बनाने के लिए समाजसेवी गिरधारीलाल मेहला, राकेश कुमार बिरड़ा, किशननाथ सिद्ध ने 15 सौ वर्गगज भूमि एवं नेक नगर स्थित वार्ड नं 34 में नानू खां कलाल द्वारा 2 हजार वर्गगज भूमिदान की गई है। इस मौके पर सहायक अभियंता दिनेश कुमार मेहला व कनिष्ठ अभियंता रविन पुनिया को दानदाताओं ने भूमि के दस्तावेज विभाग के नाम सुपुर्द किए। जिसको लेकर अधिकारियों ने भूमि दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट