Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद बृजभूषण शरणसिंह को गिरफ्तार करने की मांग

सांसद बृजभूषण शरणसिंह को गिरफ्तार करने की मांग


सुजानगढ़ (नि.सं.)। दिल्ली के पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। एसडीएम कार्यालय से लेकर उपखंड कार्यालय तक कॉमरेड रामनारायण रूलानिया, बनवारीलाल बिजारनिया, गुरुदेव गोदारा, तेजपाल गोदारा, एडवोकेट राम कुमार मेघवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई। एडीएम कार्यालय पहुंचकर सभी ने एडीएम भागीरथ साख को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पहलवानों को न्याय दिलाने व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस दौरान अनेक प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद सिराज खान कायमखानी, साबिर अली चौहान, मुमताज काजी, महबूब बड़गुजर, एडवोकेट गंगाधर मंूंड, पूनमचंद मेघवाल, कॉमरेड दीनदयाल गुलेरिया, शिवपालसिंह राजियासर, भंवरलाल पांडर, योगेश सविता, सुधेंद्र जोशी, चांदमल छरंग, राजकुमार, विजयपाल श्योराण, गजानंद प्रजापत, अर्जुनलाल, श्याम सुंदर, विनोद कुमार, पवन पारीक, रतनलाल, महावीर मूंड, लिखमीचंद, सुरेंद्र कुमार, हेमंत ढ़ाका सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट