Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अपराधियों को सोषल मीडिया पर फाॅलो करने पर गिरफ्तार

अपराधियों को सोषल मीडिया पर फाॅलो करने पर गिरफ्तार


चूरू। आपराधियों की सोषल मीडिया प्रोफाईल पर अपराधिक गतिविधियों की पोस्ट को फोलो करने पर एक युवक को दुधवाखारा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन सिंह निवासी वार्ड नम्बर 04 दुधवाखारा को सोषल मीडिया पर लाॅरेन्स बिष्नोई की गैंग का फोलोवर्स तथा उक्त गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर डाली जाने वालो पोस्टांे को लाईक व शेयर करता है तथा आपराधिक गतिविधियों का महिमा मण्डन कर युवाओं को को इससे जोड़ने के आरोप मे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एसे कृत्य से आपराधिक गतिविधियो को प्रोहत्सान मिल रहा है। ऐसे व्यक्तियांे द्वारा आपराधिक गैंग के सदस्यों के सोशल मिडिया पेज का फाॅलो करने वा पोस्टों को लाईक करने से समाज के लोग भयग्रस्त होते हैं। इनका विरोध करने तथा शिकायत करने से कतराते हैं। ऐसे व्यक्तियों द्वारा समाज मे भय व्याप्त कर किसी भी प्रकार के संज्ञेय अपराध को अजांम दिया जा सकता है ऐेसे व्यक्तियो को गतिविधियो की रोकथाम हेतू को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट