Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तेज तूफान व बारिश से टूटा किसान का आशियाना‌, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग 

तेज तूफान व बारिश से टूटा किसान का आशियाना‌, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग 
तेज तूफान व बारिश से टूटा किसान का आशियाना‌, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग 

सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के गांव देवासर में शनिवार को सुबह 3 बजे आये तेज अंधड़ व बारिश के कारण हरिराम बरोड़ का घर पूरी तरह से टूटकर बिखर गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानी नही हुई। सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह 3 बजे आये तूफान के साथ साथ आई तेज बारिश से किसान हरिराम बरोड़ के मकान की छत अचानक ढह गई।

इसी कमरें में हरिराम बरोड़, उसका पुत्र लालचंद व दो छोटी बच्चियां सो रही थी, जो बाल बाल बच गये। जानकारी के अनुसार हरिराम बरोड़ किसान परिवार से है। जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उक्त किसान परिवार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ऐसे में इनका आशियाना टूटने से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से इस परिवार को आपदा राहत कोष से मदद देने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट