Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज से हो चुकी है परेशान, भाजपा सता हासिल करेगी- सांसद कस्वां

प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज से हो चुकी है परेशान, भाजपा सता हासिल करेगी- सांसद कस्वां


सरदारशहर। पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंवलासर में श्माशान भूमि की चार दिवारी, धीरासर के राउमावि के नये भवन शिलान्यास सहित कई विकास कार्यो को शुभारंभ भाजपा नेता मधुसुदनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सांसद राहूल कस्वां व पूर्व विधायक अशोक पींचा, भाजपा प्रदेशविधि प्रकोष्ट शिवचंद साहू, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, पूर्व सरपंच गौरीशंकर शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद राहूल कस्वां ने कहा कि राजस्थान सरकार के द्वारा आमजन को परेशान किया जा रहा है। अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान गलती नहीं करेगी। सांसद ने कहा कि झूठ की सरकार ज्यादा दिन चल नहीं पाती है। इसलिए अब प्रदेश की जनता कांग्रेस की निति रीति को समझ चुकी है। पूर्व विधायक पींचा ने कहा कि भाजपा का जब-जब प्रदेश में राज रहा है तब किसानों के हितों में कार्य हुए है। उन्होनें बताया कि भाजपा की चलाई हुई योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद करने का काम शुरू किया है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पुरखाराम नायक, गौरीशंकर शर्मा, पूर्व जिप सदस्य मोहनराम आर्य, मोहरसिंह पोटलिया, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, हीरालाल बेनीवाल, मोहनलाल बाना, प्रकाश भाकर, इंदर सिंह आसासर आदि ने विचार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट