Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

5 जी सेवा का हुआ शुभारम्भ 

5 जी सेवा का हुआ शुभारम्भ 


चूरू। रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जिला मुख्यालय पर डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत 5 जी सेवा को अधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर जियो कंपनी के मैनेजर अमित रावल ने बताया कि जियो कंपनी की 5जी सर्विस अब प्रदेश के लगभग सभी शहरो में उपलब्ध है। प्रदेश के 164 शहरो में 5 जी की सेवा लॉन्च कर दी गई है। 8 महीनों के भीतर राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर 5जी की कवरेज का पहुंचना प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चूरू शहर में अब तक 15 टावरों पर 5जी की सर्विस चालू कर दी गई है। रिलायंस जियो का दावा है, कि जल्द ही चूरू शहर, गांव और कस्बों का हर हिस्सा 5जी के कवरेज के दायरे में आ जाएगा। चूरू जियो 5जी लॉन्च के शुभारंभ पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, वासुदेव चावला, योगाचार्य मनोज शर्मा, पदम सिंह, अनुराग शर्मा, मुकुल भाटी, अमित रावल, राजेंद्र बलारा, शिवेंद्र सिंह सहित समस्त जियो स्टॉफ उपस्थित थे। 5 जी लॉन्च के शुभारंभ पर अतिथियों ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट