Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीएमओ ने छत सही करवाये बिना करवाया अस्पताल शिफ्ट, जांच करवाने की मांग 

पीएमओ ने छत सही करवाये बिना करवाया अस्पताल शिफ्ट, जांच करवाने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजकीय दुर्गादत फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र की छत टपकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया है और अध्यक्ष अमित मौसूण के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करवाये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि अस्पताल की मरम्मत व अन्य कार्य पर 56 लाख रूपये खर्च किए गए हैं। जबकि अस्पताल की छत को सही नहीं करवाया गया, जिसके कारण पहली ही बारिश में छत टपकने लगी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बिना पूरी मरम्मत के ही अस्पताल को यहां पर शिफ्ट कर देना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है। इसी प्रकार अस्पताल के लोकार्पण समारोह में एक निजी मेडिकल स्टोर का बैनर लगा दिये जाने को भी पीएमओ की सहमति से किया गया काम ज्ञापन में बताया गया है, जो सरकार की निःशुल्क दवा योजना के खिलाफ प्रचार था। युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम में बिजली चोरी तक की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि सरकारी योजनाओं को फैल करने का प्रयास करने वाले पीएमओ डॉ. सुरेश कालानी के खिलाफ कार्यवाही की जावे। ज्ञापन पर एडीएम ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान विश्वदीपक काछवाल, हिमांशु भाटी, कमल गुर्जर, ओमप्रकाश, पार्षद मनोज पारीक, शिवभगवान चौहान, दीनदयाल, दौलतराम सोनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश सैन, साकिर खान बैसवा, हरीश जोशी, नीरज बोचीवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञापन सौंपने से पहले पीएमओ हटाओ के नारे भी लगाये गये।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट