Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व जिलाप्रमुख सहारण ने कृषि उपज मंडी का किया औचक निरीक्षण

पूर्व जिलाप्रमुख सहारण ने कृषि उपज मंडी का किया औचक निरीक्षण


चूरू। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने बताया कि कृषि उपज मंडी में अनाज को भरने के लिए काम आने वाला बारदाना तीन दिनों से नही है। पिछले तीन दिनों से किसान दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार इस ओर जरा भी ध्यान नही दे रही है, ऐसे में किसान असंमजस में है कि वह किसके पास जाकर अपनी व्यथा सुनाए।
सहारण ने कहा कि महंगाई राहत कैम्प लगाकर गरीबों के लिए काम करने का झुठा प्रचार करने वाली कांग्रेस सरकार गरीब को भ्रमित कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान खुद का निजी वाहन किराए पर लेकर कृषि उपज मंडी आते हैं। पूरे दिन बारदाना आने का इंतजार करते हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक बारदाने नहीं भेजे है। इससे किसान पर अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। गांव का किसान बहुत ज्यादा परेशान हो रहा है।
उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के लिए काम किया है। परन्तु राज्य सरकार किसान विरोधी है और केन्द्र सरकार से आने वाली किसान हित की योजनाओं को किसानो तक पहुचने में अवरोध पैदा कर रही है।
पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने जब नेता प्रतिपक्ष को इस समस्या के बारे में बताया तो नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राज फेड की एमडी उर्मिला राजोरिया से फोन पर बारदाना उपलब्ध कराने के लिए वार्ता की। जिस पर अधिकारी कृषि उपज मंडी पहुचे एवं दो दिन में इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष बजरंग कस्वां, पोटी गांव के ओमप्रकाश जाखड़, मांगीलाल राहड़, बिनासर के सुरेन्द्र बलारा, राणासर के मुस्ताक खां, जसवंतपूरा के अंकुर फगेड़िया, ढाढ़र के मुकेश शर्मा व गाजसर के नरेश डूडी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। जबकि किसानों ने धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया और चेतावनी दी अगर दो दिन में इस समस्या का समाधान नही किया तो किसान आन्दोलन करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट