Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजीव गांधी कृषि साथी योजना के तहत 9 किसान परिवारों को 12.55 लाख के चैक देकर किया लाभान्वित

राजीव गांधी कृषि साथी योजना के तहत 9 किसान परिवारों को 12.55 लाख के चैक देकर किया लाभान्वित

सरदारशहर। शहर के कृषि उपज मंडी में गुरूवार को राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत कृषि कार्य करते समय 9 दुर्घटनाओं के शिकार किसानों को 12.55 लाख रूपयों के चैक मंडी के सचिव कमलकिशोर सोनी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक अनिल शर्मा द्वारा किसानों को सबल प्रदान करने के लिए सरकार की योजना के तहत वितरित किए। विधायक ने कहा कि राशि का वितरण कृषि कार्य करते हुए कई बार किसान दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कभी-कभी या तो किसानों की मौत हो जाती है या शारीरिक क्षति या दिव्यांग हो जाते है। जिससे एक किसान परिवार को काफी आर्थिक क्षति होती है। इस आर्थिक क्षति की भरपाई एवं किसान परिवार को सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। जिसमें राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत कृषि कार्य करते हुए दुर्घटनाओं के शिकार होने पर किसानों और खेतिहर मजदूरों द्वारा कृषि कार्य या मंडी में काम करते समय दुर्घटना में मृत्यु या अंग-भंग होने पर उन्हें या उनके परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। मंडी सचिव कमलकिशोर सोनी ने कहा कि खेत में काम करते समय किसी जहरीले जानवर के काटने से किसान को नुकसान होने पर भी मदद मिलती है। किसान या कृषि मजदूर की मौत हो जाने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना में 6 किसान परिवारों को 2-2 लाख तथा दो को 15-15 हजार रूपए सहित एक को 25 हजार रूपए का चैक वितरण किया गया। मंडी सचिव ने कहा कि इस योजना का पात्र होने के लिए इस योजना से संबधित सभी कागज होने जरूरी है। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष अब्दूल रसीद चायल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी, महावीर माली, बाबूखां, टिन्नू सिंह आदि ने योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर लाभार्थी मंजू कंवर, रेवती देवी, कलावती देवी, पाना देवी, तेजपाल, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश देहडू, मदनसिंह, गायत्री आदि को चैक देकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट