Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत । 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत । 

रतनगढ़। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का जयपुर से डूंगरगढ़ जाते समय रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ खान व युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया,कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीनिवास बीवी को सालासर हनुमान जी महाराज की तस्वीर भेंट की गई,श्रीनिवास बीवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी,केंद्र में भाजपा सरकार के कुशासन को हम सब को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा,इस अवसर पर पार्षद मुक्तयार अहमद खान,युवा कांग्रेस नेता संदीप सिंह भोजासर,देवकी नंदन मांहिच,नौशाद किलानिया,अब्बास गोरी,प्रहलाद दान चारण,सुरेंद्र रूलानिया,सुनील बिजारनिया,घनश्याम भोजासर,आसिफ मलिक,असलम निर्वाण,अजहर खान,हेमंत सैनी सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट