Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फायरिंग के आरोपी सीकर में दबोचे

फायरिंग के आरोपी सीकर में दबोचे


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ के जेडीजे ज्वेलर्स पर फायरिंग करने के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम के सदस्यों द्वारा सीकर से गिरफ्तार कर लिया है। सीकर एसपी करण शर्मा ने सीकर में कांस्टेबल विकास ढाका, कांस्टेबल देशराज को सूचना मिली रोहित गोदारा गैंग के सदस्य सीकर में किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे है। जिस सूचना पर एएसपी रामचंद्र मुंड, कोटपुतली एएसपी विद्याप्रकाश के नेतृत्व में बनी टीम के सदस्य सीआई मनीष शर्मा, सुनील जांगिड़, कोतवाली एसआई जयप्रकाश ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सालासर बस स्टेंड के पास एक सुनसान जगह पर खड़े 50- 50 हजार के इनामी बदमाश लिखमाराम मेघवाल, गोपाल चारण को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से पुलिस ने दो देशी कट्टे व 7 कारतूस भी बरामद किए है। जिस पर सीकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जिस पर न्यायालय ने पूछताछ के लिए दोनों बदमाशो को 5 दिन के रिमांड पर सौंप दिया। आपको बता दे की 26 अप्रेल को रंगदारी नहीं देने पर जेडीजे ज्वेलर्स के शो रूम पर वीरेंद्र चारण के कहने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। इस घटना में एक आरोपी तेजपाल को मौके से लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। फायरिंग में कांस्टेबल रमेश मीना भी घायल हुए थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट