Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। उपखंड अधिकारी मूलंचद लूणिया ने राजकीय दुर्गादत फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने पर्ची कांउंटर तथा पर्ची के लिए लाइन में लगी महिलाओं से उनको आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। इसी प्रकार जांचो में हो रही देरी के बारे में भी लोगों ने उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया। इसके बाद अस्पताल में कूलर पंखों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया ने बताया कि स्टाफ पूरा नहीं है, जिसके बारे में भी अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जायेगा। वहीं अस्पताल से सम्बंधित दिक्कतों के लिए चिकित्साकर्मियों को एसडीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।