Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोरीसर गांव में रफीक मंडेलिया ने किया सडक का लोकार्पण 

गोरीसर गांव में रफीक मंडेलिया ने किया सडक का लोकार्पण 


चूरू। गांव गोरीसर में वरिष्ठ काग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने मंगलवार को इंटरलॉकिंग सडक मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंडेलिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना से लोग सरकार रीपीट की गारंटी दे रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार फुल बहुमत से बनानी है। उन्होने मंहगाई राहत शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि रतनगढ का एक भी पात्र व्यक्ति राहत पाने से वंचित ना रह जाए। इसलिए हम सभी अह्म भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पात्र लोगो को इसके बारे में जागरूक करें।
इस अवसर पर रतनगढ प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रराज खीचड ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा करवाये जा रहे कार्य एवं योजना के बारे में जानकारी दी आगामी दिनों में ग्रामपंचायत गौरीसर में लगने वाले महंगाई राहत शिविर में अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया जिला परिषद सदस्य पप्पू कडवासरा अतिथियांे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुमार, उपसरपंच भवर सिंह राठौड़, जब्बार खत्री, राजाराम न्यौल, भादर सिंह, असगर, पूर्व सरपंच बल्लू खान, धर्मेंद्र कासनिया, हाजी शरीफ, हाजी इब्राहिम, हमीद खत्री, चिमन सिंह राठौड़, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मो. राशिद खत्री ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट