Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

तारानगर

तारानगर साहवा सड़क मार्ग पर सोमवार शाम एक वाहन की टक्कर से बाईक सवार एक जने के मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार झुंझुनू जिले के नवलगढ़ निवासी दीपक शर्मा (42) व वसीम बाईक पर साहवा से तारानगर की तरफ आ रहे उस दौरान गाँव भलाऊ टिब्बा के पास सामने से आ रही एक कार ने बाईक के टक्कर मार जिससे दोनों गंभीर घायल हो गये। सड़क के पास अपने खेत में काम कर मास्टर प्रताप छात्रावास के संचालक मास्टर प्रताप मेघवाल अपने निजी वाहन से दोनों को तारानगर के उप जिला अस्पताल में लेकर आया जहाँ चिकित्सको ने दीपक को मृत घोषित कर दिया व वसीम को अस्पताल में भर्ती करवा उपचार शुरू कर दिया। उधर सूचना पाकर थाने हैड काँस्टेबल हुक्माराम अस्पताल पहुंचे एवं मृतक के शव को मोर्चेरी में रखवा परिजनों को सूचना कर दी। पुलिस ने अस्पताल व घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। समाचार लिखे जाने पुलिस में कोई मामला नहीं दर्ज हुआ है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट