Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Sadulpur Dr. Ghotad honored by Academy

Sadulpur Dr. Ghotad honored by Academy


सादुलपुर,
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हिन्दी लघु कथाकार डॉक्टर रामकुमार घोटड़ को राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा आयोजित सन 2022/2023 वार्षिक सम्मान समारोह में कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग मंत्री माननीय डॉक्टर बी डी कल्ला ने गांधी टोपी, सूत की माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और इक्यावन हजार रूपए का चैक भेंट कर सम्मानित किया। हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओ टी एस), जयपुर के भगत सिंह मेहता सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर बी डी कल्ला, अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण,, अपूर्वानंद, मनीष भारद्वाज, और वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर हेतु भारद्वाज, सहित प्रदेश के जाने माने चर्चित साहित्यकारों सहित लगभग 300/350श्रोता उपस्थित थे।
डॉक्टर घोटड की हिंदी लघुकथाओ का पंजाबी, बंग्ला, मराठी, अंग्रेजी, निमाड़ी सहित राजस्थानी भाषा में अनुवाद हो चुका है तथा डॉक्टर घोटड की लघु कथा पुस्तक उत्तर महाराष्ट्र विश्व विद्यालय , जलगांव महाराष्ट्र के महाविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल है।
डॉक्टर रामकुमार घोटड़ की इस उपलब्धि पर साहित्य समिति, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, स्वरंजलि समिति, महिला मंडल आदि समाज सेवी संस्थाओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की। समिति सदस्य पुरुषोत्तम देव पांडिया डॉक्टर सत्यनारायण शांडिल्य संतोष कुमार जांगिड़ (पंछी), अनिल शास्त्री, इन्दु कुमार गोस्वामी, रामावतार बैरासरिया, रणजीत सिंह भाटी, जाफर खान, हीरा लाल भार्गव, कुनाल गोस्वामी , अशोक, महन्त जगदीश पुरी, डॉक्टर रामावतार सोनी, डॉक्टर विनोद अग्रवाल, डॉक्टर हरी राम रोहिल्ला, डॉक्टर सांवर मल राइका , दलीप जांगिड़ आदि हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां और शुभकामनाएं दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट