Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांसुमन अर्पित किये

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांसुमन अर्पित किये

सरदारशहर। शहर के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी, सेवादल के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित व देहात ब्लाक अध्यक्ष ईशरराम डूडी के नेतृत्व में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद बाले खां चायल, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सतपाल मेघवाल व वरिष्ठ पार्षद राजेश पारीक ने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं गांधी के बताए मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजकीय अस्पताल पहुंचे जहां मरीजों को फल वितरित किए गये। कार्यक्रम में सेवादल के जिला महासचिव व पार्षद ओमप्रकाश नाई, विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, ब्लाक अध्यक्ष श्याम व्यास, भंवरूखां, विकास सोनी, सीताराम चौहान, पार्षद मुंशीशाह भाटी, अंजू भाट, ताराचंद सैनी, अनिल चिराणियां, प्रशांत चौधरी, युवा नेता अजय चौधरी, प्रहलाद पांडिया, पंस सदस्य गोपाल कडवासरा, पार्षद प्रतिनिधी ईश्वरराम प्रजापत, पूर्व पार्षद बुद्धमल प्रजापत, जिला परिषद सदस्य राकेश सारण, पार्षद नवाब अली, मान खां चायल, अरविंद मेघवाल, शंकर कडवासरा, रामकुमार भादू, हनुमानमल डेलाणा, शेर खां चायल, राजेश मेघवाल , सुल्तान मेघवाल, पंस सदस्य रामकुमार कुल्डिया, विकास कडवासरा, किशन सारण, आरिफ, गोपाल विजारणियां, राजकुमार दर्जी, भरत सारस्वत, ओंकार सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट