Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम.डी चैपदार का मोहल्ला लुहारान में किया अभिनंदन 

राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम.डी चैपदार का मोहल्ला लुहारान में किया अभिनंदन 


चूरू। मौहल्ला लुहारान में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम.डी चैपदार कास्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चैपदार ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा मदरसों में शैक्षिक विकास को प्राथमिकता दी है इसलिए समाज के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के मदरसों में आधुनिक शिक्षा प्रदान कर एक सकारात्मक पहल की है। इसीके तहत मदरसों में कम्प्यूटर एवं स्मार्ट कक्षाएं भी स्थापित की जा रही है मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में कक्षा-कक्ष बनवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चूरू मोहम्मद नियाज खान, जिला अल्पसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी मुकेश धनकड, एडवोकेट सद्दाम हुसैन मंचस्थ थे। इस अवसर पर करामत लुहार, अफलातून लुहार, हसमुद्दीन लुहार, मोसमद्दीन लुहार, सलाऊद्दीन लुहार, खलील लुहार, युनुस भाटी, मंगतु लुहार, हमीद लुहार व उम्मैद लुहार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट