Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भंवरीदेवी का विभिन्न संस्थाओं ने किया अभिनंदन 

भंवरीदेवी का विभिन्न संस्थाओं ने किया अभिनंदन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला जिला बनाने की मांग के समर्थन में चल रहे आन्दोलन के तहत गांधी चौक में दो दिनों से भूख हड़ताल कर रही 78 वर्षीय भंवरीदेवी माली का विभिन्न संस्थाओं ने सम्मान किया। शेखावाटी सैनी समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष विक्रम सिंह चोबदार, महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल कारोडिया, श्री सूर्य भगवान मंदिर के मंत्री बजरंगलाल सांखला, कोषाध्यक्ष धनराज सिंगोदिया, चम्पालाल सांखला, एडवोकेट मधु चोबदार, सागरमल सैनी ने भंवरीदेवी का पुष्पहार पहना कर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान सुजला महासत्याग्रह के विजयपाल श्योराण, सुमित्रादेवी सैनी, ज्योति सैनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। उपस्थितजनों ने एक स्वर में सुजला जिला बनाने की मांग की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट