Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेत में बनी ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग, करीब दो लाख रूपयों का हुआ नुकसान, जीएसएस कर्मचारी ने नहीं उठाया फोन

खेत में बनी ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग, करीब दो लाख रूपयों का हुआ नुकसान, जीएसएस कर्मचारी ने नहीं उठाया फोन

सरदारशहर। तहसील के गांव हरपालसर की रोही के स्थित राजेंद्रसिंह की ढाणी में अज्ञात कारणों से शनिवार को छप्परे में आग लगने से 10 क्विंटल ग्वार, मोठ व पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। गांव के प्रदीपसिंह राठौड़ ने बताया कि मौके पर अगर पूलासर जीएसएस कर्मचारी फोन उठा लेता तो ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू कर लेते तो बड़ा नुकसान नहीं होता। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि दमकल को भी सूचना देने के बाद दो घंटे बाद दमकल पहुंची। इससे पहले आग पर काबू पा लिया था। उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार को नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग करते हुए मौके पर पटवारी व पुलिस कर्मियों से सर्वे करवाया गया। इस मौके पर आसाराम, दलीपसिंह, प्रदीपसिंह, संजय सैनी, ओमप्रकाश सहित ग्रामीणों ने आग पर काबू करने में सहयोग किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट