Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सादुलपुर 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आरयूबी निर्माण कार्य का शिलान्यास 22 मई को 

सादुलपुर 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आरयूबी निर्माण कार्य का शिलान्यास 22 मई को 


विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां 22 मई को प्रात: 9.15 बजे करेगी आरयूबी का शिलान्यास
सादुलपुर,। शहर से गुजर रही रेवाड़ी सादुलपुर खण्ड के किमी 222/7-8 लुहारू रेलवे लाईन के पीछे पश्चिम दिशा में स्थित कस्बा राजगढ के मौहल्ला नरड़ीयान कब्रिस्तान में जाने वालों को आाजादी से पूर्व की चल रही रही समस्या को मध्यनजर रखते हुए समस्या से निजात पाने के लिए 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आरयूबी निर्माण कार्य का शिलान्यास 22 मई 2023 को प्रात: 9.15 ए.एम. पर सादुलपुर विधायक एवं राजस्थान क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां के द्वारा किया जावेगा। वहीं इसको लेकर पालिका अध्यक्ष रजिया गहलोत एवं सादुलपुर विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां ने निरीक्षण भी किया है। नगरपालिका राजगढ की अध्यक्ष रजिया गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां विधायक सादुलपुर, विशिष्ट अतिथि राजस्थान के मुख्य खेल अधिकारी एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच विरेन्द्र पूनियां होंगे। पालिकाध्यक्ष गहलोत ने बताया कि यह कार्य रेलवे विभाग के अधिकारियों के निर्देशन एवं देखरेख में किया जायेगा। पालिकाध्यक्ष रजिया गहलोत ने बताया कि मोहल्ला नरड़ीयान कब्रिस्तान जा कि रेवाड़ी सादुलपुर खण्ड के किमी 222/7-8 लुहारू रेलवे लाईन के पीछे पश्चिम दिशा में स्थित है तथा वार्ड 15,16,17,20,21,22,23,24,25,26,28,29,30 व 31 के मुस्लिम समाज के लोगों में मृत्यू (इन्काल) होने पर जनाजा रेलवे लाईनों के ऊपर से क्रोस करके ही कब्रिस्तान में जाना पड़ता है, तथा वर्तमान में दिल्ली से बीकानेर इलैक्ट्रिक रेल गाडिय़ा भी चलने लगी है, जिसके कारण हर समय जन हानि होने का खतरा बढ गया है, जिससे निजात पाने के लिए अब उक्त रेलवे लाईन के नीचे ये आरयूबी का निर्माण करवाया होने से यह खतरा टल जायेगा।
फोटो-06 आयूबी का निरीक्षण करती पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां विधायक सादुलपुर एवं पालिका चेयरमैन रजिया गहलोत

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट