Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लूणकरणसर जायेंगे सैंकड़ों आरएलपी कार्यकर्ता

लूणकरणसर जायेंगे सैंकड़ों आरएलपी कार्यकर्ता


सुजानगढ़ (नि.सं.)। आरएलपी कार्यालय में पूर्व उप सभापति बाबूलाल कुलदीप, आरएलपी नेता अमृता चौधरी व आरएलपी नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को जमकर घेरा गया। प्रेस वार्ता में बाबूलाल कुलदीप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कुलदीप ने कहा कि 22 मई को लूणकरणसर में होने वाले किसान महासम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता व आमजन बसों में सेवार होकर लूणकरणसर जायेंगे। कुलदीप ने कहा कि आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सरकार की से ईंट बजाकर किसानों की आवाज को उठाएंगे। अमृता चौधरी ने कहा की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, जिस कारण जनता के काम बिना पैसों में नही हो रहे है। प्रेस वार्ता में लूणकरणसर में होने वाले किसान महा पंचायत को लेकर दीनदयाल सियोता, आरिफ खान, सोनू को जिम्मेदारिया दी गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट