Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस नेता मण्डेलिया ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण

कांग्रेस नेता मण्डेलिया ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण


चूरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक मण्डेलिया ने ग्राम पंचायत दूधवामीठा में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से रूबरू हुए। मण्डेलिया ने गांव की चैपाल में कहा कि राजस्थाप सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के माध्यम से गांव के हर व्यक्ति को योजनाओं से जोड़कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया और महंगाई राहत कैंप के माध्यम से बढ़ती महंगाई में आमजन को राहत देने का सकारात्मक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास हैं कि हर पात्र को उसे न केवल लाभ मिले बल्कि उसके अधिकारों की रक्षा हो। उज्जवला योजना के पात्र लोगों को अब गैस सिलेण्डर पर पांच सौ रुपए की छूट मिलेगी तो रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से हर बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि वे शिविरों के माध्यम से न केवल योजनाओं का लाभ उठाएं बल्कि गांव के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर कांग्रेस ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर धांधू, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, जिप सदस्य कमला पूनियां, आदूराम न्यौल, प्यारेलाल दानोदिया, निसार खान, सरपंच रणजीत श्योराण, हरिराम न्यौल, किशनराम बाबल, जंगशेर खां, बनवारीलाल मीणा, नोरंगलाल, नथमल,संजय रणवां, विमल शर्मा, ओमप्रकाश, आरिफ रिसलादार, शकूल शेख, हरिराम पूनियां व मूलचंद जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। इससे पूर्व रामपुरा बास में कांग्रेस नेता मण्डेलिया का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर