Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर

हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। राजस्थान सरकार द्वारा खिलाड़ियों नौकरी देने के लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां प्रदान करने की मंजूरी दी है। ऐसे में पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएसपी से लेकर कांस्टेबल के पद पर भर्ती किया जाएगा।

खिलाड़ी का जितनी बड़ी प्रतियोगिता में पदक जीता है, उसी के हिसाब से नौकरी दी जाएगी। हालांकि हरियाणा में भी पहले ओलंपिक व कामनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएसपी, इंस्पेक्टर पद पर हरियाणा के खिलाड़ियों को नौकरी दी जाती थी, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने पालिसी में बदलाव करके खिलाड़ियों को कैश अवार्ड देने के साथ खेल विभाग में ही नौकरी दी जा रही है, लेकिन अब हरियाणा में पुलिस विभाग में डीएसपी, इंस्पेक्टर की भर्ती नहीं होती है।

राजस्थान सरकार ने अपनी पालिसी बनाते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में नौकरी दी जाएगी। इसमें राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर 2023 से अब तक 187 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में राज्य स्तरीय समिति की 7वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति ने 235 सामान्य एवं पैरा पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां प्रदान करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

235 सामान्य व 51 पदों पर पैरा खिलाड़ियों को दी जाएगी नौकरी

राजस्थान सरकार द्वारा बनाई गई पालिसी के तहत कुल 286 पदों पर पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। इसमें 235 पदों पर सामान्य खिलाड़ी को नौकरी दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान एवं रोजगार के अवसर समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो, जिससे प्रदेश के युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हो।

खिलाड़ियों को ए, बी व सी के पदों पर मिलेगी नियुक्ति

राजस्थान सरकार की बैठक में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के पद स्वीकृत किए है। इसमें ए, बी व सी कैटेगिरी के हिसाब से नियुक्तियां दी जाएगी। इसमें श्रेणी ए में 9 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह बी श्रेणी के खिलाड़ियों को आबकारी विभाग में पेट्रोलिंग ऑफिसर ग्रेड-2व राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। जबकि श्रेणी सी में 224 पदक विजेता खिलाड़ियों को लिपिक ग्रेड-द्वितीय, कांस्टेबल, आबकारी विभाग में सिपाही एवं आबकारी आरक्षक तथा उप जेलर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इस कैटेगिरी में 73 पैरा खिलाड़ी शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा