Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक शर्मा ने राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के उद्यम का किया उद्घाटन

विधायक शर्मा ने राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के उद्यम का किया उद्घाटन

सरदारशहर। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने आसपालसर बड़ा में राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा नव स्थापित उद्यम सेनेटरी पैड के कारखाने का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने राजीविका की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राजीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिससे वर्तमान परिपेक्ष में महिलाएं भी पुरुषों के समान उद्यम में कार्य करते हुए अपना भविष्य सुरक्षित कर सकेगी। उन्हें किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर राजीविका से जुड़ी हुई बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, जितेंद्र स्वामी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर