Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क पर सांकेतिक धरना देकर सौंपा ज्ञापन 

सड़क पर सांकेतिक धरना देकर सौंपा ज्ञापन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। वार्ड न. 32 के लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि राकेश प्रजापत के नेतृत्व में नगरपरिषद कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया और करीब 10-15 मिनट तक सड़क को जाम किया और सभापति के खिलाफ नारेबाजी की गई। राकेश प्रजापत व अन्य लोगों द्वारा सड़क पर दरी लगाकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। उसके बाद कुछ देर बाद यहां से उठकर नगरपरिषद कार्यालय में जाकर नारेबाजी की गई। उसके बाद सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर वार्ड में झेकरा का टेंडर अविलंब पास करवाने की मांग की गई। राकेश प्रजापत ने बताया कि लक्ष्मण प्रजापत के घर से मूलचंद माली के घर तक झेकरा डलना था, लेकिन टेंडर केंसिल किया गया। अतः हमारी मांग है कि जल्द से जल्द टेंडर पास कर जनता को राहत प्रदान की जावे। प्रदर्शन के दौरान भंवरलाल गुर्जर, श्रीपाल, महेश माली, मूलचंद माली, सुभाष भरतिया, उमेरश भरतिया, पंकज, सरला माली, विमला देवी, अंजनी भार्गव, दिव्या भार्गव, विमला देवी राव, मंजू माली सहित वार्ड के कुछ बच्चे भी मौजूद रहे।
दूसरी ओर इस मामले में सभापति निलोफर गौरी ने बताया कि वार्ड 32 में भी बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं और प्रक्रिया के तहत जो टेंडर बकाया हैं या होने हैं, वो पास होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर