Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फ्लाईओवर निर्माण करवाने की मांग 

फ्लाईओवर निर्माण करवाने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। नगरपरिषद की नेता प्रतिपक्ष जय श्री दाधीच ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को सालासर आगमन पर एक ज्ञापन सौंपकर तालछापर वन अभ्यारण्य में फ्लाईओवर बनवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस अभ्यारण्य में करीब 6 सौ मीटर सड़क बनी हुई थी, जिसको वन विभाग ने बंद करवा दिया था। परिणामस्वरूप अब लोगों को घूमकर आना पड़ता है और रास्ता 10 किमी लंबा पड़ता है। इमरजेंसी में इससे काफी कठिनाई होती है। ज्ञापन में बताया गया है कि फ्लाईओवर की मांग जनता द्वारा कई बार रखी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसलिए फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जावे, जिससे भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में यह अभ्यारण्य विकसित हो सके। इस दौरान राजकुमार पारीक, रामावतार मारोठिया, कल दाधीच सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर