Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हॉकी प्लेयर नर्मदा का हुआ अभिनंदन 

हॉकी प्लेयर नर्मदा का हुआ अभिनंदन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। क्षेत्र के छोटे से गांव मलसीसर की नर्मदा नायक का राज्य स्तरीय हॉकी में शानदार खेल दिखाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर खिलाड़ी नर्मदा नायक का आर के गार्डन में बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहित बोचीवाल, सुमित्रा सेन, समीक्षा भाटी, राजेश भोजक, रतन लाल नायक, आरएलपी नेता रतनलाल नायक, भाजपा नेता हंसराज नायक, हिमांशु भाटी सहित अनेक लोगों ने नर्मदा नायक का माल्यार्पण कर व राम दरबार का चित्र प्रदान कर अभिनंदन किया।
हॉकी खिलाड़ी नर्मदा नायक ने कहा कि मेरा उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करना है। इस दौरान खिलाड़ी छात्रा नर्मदा के पिता रामूराम, माता सुमन, दादा सोहनराम, दादी चैना देवी का भी लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर