Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महासत्याग्रह के तहत हस्ताक्षर अभियान 

महासत्याग्रह के तहत हस्ताक्षर अभियान 



सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला जिला बनाओ जनादेश हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सुजला जिला बनाओ महासत्याग्रह के तहत किया गया है। जेसराज पीपलवा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में 400 से ज्यादा लोगों ने आगे बढ़कर हस्ताक्षर किए व राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जल्द से जल्द सुजला जिला बनाने का जनादेश दिया। मोटीवेटर संजय पाल सिंह के नेतृत्व में चले हस्ताक्षर अभियान में धनराज आर्य, हरि ओम, राजू सिंह भाटी, रण सिंह श्योराण, महेश माली, रामनिवास बुगालिया, राजकुमार प्रजापत ने आगे बढ़कर सहयोग दिया। भूख हड़ताल के तहत जयप्रकाश नाई की 24 घंटे की भूख हड़ताल के बाद 31 वें दिन सामाजिक कार्यकर्ता व कवि अरविंद विश्वेंद्रा की 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। विजयपाल श्योराण ने बताया कि अभियान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मुस्लिम महासभा, कॉमरेड सभी एक साथ हैं। सुजला जिले का हक और अधिकार लेकर ही रहेंगे। कवि अरविंद विश्वेंद्रा ने कहा कि जब तक राज्य सरकार सुजला जिला नहीं बनाएगी तब तक धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी रहेंगे। एडवोकेट तिलोक मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हमें सुजला जिला नहीं बना कर मजबूर किया तो जुलाई-अगस्त में चक्का जाम, महापड़ाव और सामूहिक भूख हड़ताल भी शुरू किए जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर