Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले में पुलिस ने दी 293 स्थानों पर दबिश, 72 गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने दी 293 स्थानों पर दबिश, 72 गिरफ्तार


दो स्थाई वारंटी व एक हार्डकोर अपराधी आए पुलिस की गिरफ्त में
चूरू। जिले में चोरी, नकबजनी, लूट के अपराधियों के खिलाफ चूरू जिला पुलिस ने एक्शन प्लान अन्तर्गत रविवार को अलसुबह 292 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने दो स्थाई वारंटी व एक हार्डकोर अपराधी सहित 72 जनों को गिरफ्तार किया तथा एक वाहन सीज किया।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बतया कि पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक जयपुर के निर्देशानुसार लूट, चोरी, नकबनजी, डकैती एवं वाहन चोरी आदि के खिलाफ दबिश दिए जाने व तलाशी के लिए चालाए गए अभियान अन्तर्गत 14 मई को जिलेभर में अनेक स्थानों पर पुलिस की 60 टीमों में शामिल 330 पुलिस अधिकारी व जनावों ने 293 जगहों पर दबिश देकर दो स्थाई वारंटी, एक हार्डकोर अपराधी सहित 72 जनों को गिरफ्तार किया तथा एक वाहन सीज कर कार्रवाई की गई।
महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर, के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक चूरू सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू राजेन्द्र कंुमार मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ अशोक कुमार बुटोलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ सुनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आई.यूसी.ए.डब्ल्यू देवानन्द, वृताधिकारी वृत चूरू राजेन्द्र कुमार बुरडक, वृताधिकारी वृत राजगढ ईंसार अली, वृताधिकारी वृत तारानगर ओमप्रकाश गोदारा, वृताधिकारी वृत सरदारशहर नरेन्द्र कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा वृताधिकारी वृत रतनगढ, रामप्रताप विश्नोई, वृताधिकारी वृत सुजानगढ, वृताधिकारी वृत बीदासर प्रहलादरायख् सुरेश कुमार पु.नि तथा सभी थानों के थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने जगह-जगह दबिश देकर कार्रवाई की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर