Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी के साथ शनिवार को रात्रि को अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट की गई

बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी के साथ शनिवार को रात्रि को अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट की गई

सादुलपुर - राजगढ़ से हिसार की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे के बगल में स्थित ब्राह्मणों की जोहड़ी के बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी के साथ शनिवार को रात्रि को अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट की गई। अनुसूचित जाति के पुजारी महेंद्र भगत शारीरिक रूप से विकलांग है जो ना चल सकते हैं और ना ही इधर-उधर खिसक सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि को दो युवक जोहड़ी के मंदिर पहुंचे उन्होंने अपने आप को पुलिस बताया व मोबाईल एक फोटो दिखाते हुए उस आदमी के बारे में पुछा। बाबा महेंद्र भगत ने कहा कि मैं तो विकलांग हूं मुझसे क्या पता ? इस पर उन युवक पास ही पड़े डंडे से मारपीट कर डाली। भगत के कमर पर चोटें लगी है।
इस बारे में सूचना मिलने पर रविवार को सुबह संतोष नाथ आश्रम के महंत संजय नाथ, पूर्व पार्षद तीर्थराज बड़बड़ व अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने राजगढ़ पुलिस को सूचना दी तो थानाधिकारी सुभाष चंद्र ढील पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर विकलांग बाबा से पूछताछ की। इस बारे में पूर्व पार्षद तीर्थराज बरबड़ की ओर से मामला दर्ज किए जाने के लिए लिखित परिवाद भी दिया गया है। अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ बताया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर