चुरू
युवक की अकस्मात मौत
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

रतनगढ़। स्थानीय चौथे पुलिया के पास प्याऊ के पास लगे नल में से पानी पीते समय चक्कर आकर गिरने से बेहोश एक अधेड़ की अकस्मात मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंचे एएस आई सुरेश कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उक्त अधेड़ यहां नल से पानी पीते समय चक्कर आकर गिर गया। लोगों ने अविलम्ब अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार सोहनलाल पुत्र किशोर कुमार उम्र 43 साल निवासी मालियों का मौहल्ला, जयपुर बताया गया है। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
