Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हितेश मीणा लेंगे नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में भाग

हितेश मीणा लेंगे नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में भाग


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ की जाजोदिया स्कूल में व्याख्याता धर्मसिंह मीणा और सरोज देवी के पुत्र हितेश मीणा का राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। गत दिवस को चितोड़गढ़ की राजकीय राजकीय उच्च माध्यमिक पुरूषार्थ विद्यालय में आयोजित हुई राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में प्रदेश भर के 4 सौ से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में अपने मॉडल साइकलिंग चैयर का प्रदर्शन किया। हितेश मीणा ने बताया कि लोग समय नहीं मिलने के कारण व्यायाम नहीं कर पाते और चंद सालों में बीमार भी पड़ने लगते हैं। खासकर मोटापा तो एक सार्वभौमिक समस्या के रूप में उभर कर सामने आने लगा है। ऐसे में मेरी दिमाग में ऐसा विचार आया कि कुर्सी पर बैठा-बैठा व्यक्ति अगर साइकलिंग कर ले, तो एक्रसाईज भी हो जायेगी, काम से रिलेक्स मिलेगा और आदमी आराम से फिट भी रह सकता है। ऐसे में साइकलिंग चैयर मेरे द्वारा बनाई गई, जिसके निचले हिस्से में साईकिल की तरह पैडल लगाकर साइकलिंग को कुर्सी पर काम करने के साथ-साथ संभव बनाया गया।
बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गये मॉडल्स का 3-3 सदस्यों के 5 ज्यूरी ने अवलोकन किया और प्रदेशभर से कुल 37 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए किया है, जिसमें सुजानगढ़ का हितेश मीणा भी शामिल है। हितेश की मां सरोज देवी मीणा ने बताया कि मदर्स डे पर मेरे लिए यह काफी अच्छा उपहार है कि मेरे बेटे का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। सरोज मीणा ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हितेश मीणा नेशनल प्रदर्शनी को भी क्वालिफाई करे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर