Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गांव कातर में सैंकड़ों लोगों ने दी गिरफ्तारियां

गांव कातर में सैंकड़ों लोगों ने दी गिरफ्तारियां


सुजानगढ़ (नि.सं.)। कातर पुलिस चौकी में सुजानगढ़ या सुजला जिले की मांग को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा सुजानगढ़ के बैनर तले सैंकड़ों लोगों ने गिरफ्तारियां दीं। गांव कातर के मुख्य चौक से रवाना होकर बाजार में जुलूस के रूप में रैली निकालते हुए लोगों ने जिले की मांग को लेकर नारेबाजी की। सांडवा थाने के एसआई मोहर सिंह व चौकी इंचार्ज कैलाशदान चारण को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन देकर सुजानगढ़ जिले की मांग की गई। जनहित संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, कॉमरेड रामनारायण रूलानिया, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा, पवन पारीक किसान सभा अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, जगदीश सोनी आदि के नेतृत्व में व संघर्ष मोर्चा द्वारा जिले की मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम कमेटी के पवन कुमार शर्मा लालगढ़, रामदेव लोमरोड़ लालगढ़, भंवरलाल ढाका कांधलसर, धनाराम जाखड़ बाढ़सर, कुंभाराम मेघवाल सडू, जिला परिषद सदस्य सोहनलाल लोमरोड, भंवरलाल लेघा साजनसर, रामचंद्र लेघा कातर, शिवकरण गोदारा गिरवरसर, भंवरलाल, रामाकिशन डीलर, हनुमान प्रसाद शर्मा सांडवा, इनताराम जाखड़ आदि ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों लोग गांव व ढाणियों से चलकर जिले के गिरफ्तारी आंदोलन में भाग लिया। एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने बताया कि आगामी 4 जून को सुजानगढ़ पुराना बस स्टैंड पर आम सभा में भाग लेने की सभी ग्रामीणों से अपील की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर