Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

जिला कलक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

अलवर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने महल चौक स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी ) कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी व सतर्कता से संपादित करावें।
उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस महल चौक अलवर में यह कार्य 15 मई से प्रातः 9:00 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसको भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के साथ पूर्ण तैयारी के साथ आरंभ करावे।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में एफएलसी कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, ईवीएम एमएलसी प्रभारी एवं जिला रसद अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका एवं निर्वाचन तहसीलदार व निर्वाचन स्टॉप उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुड ड्रीम्स क्लासेस में दीपावली उत्सव: छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मनाया खुशियों का त्यौहार