Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अपराध में राजस्थान को टॉप बनाने में दोनों पार्टियों का हाथ - विनय मिश्रा

अपराध में राजस्थान को टॉप बनाने में दोनों पार्टियों का हाथ - विनय मिश्रा

जिले की सभी विधानसभा सीटो पर चुनाव लड़ेगी आप

शहर के मुख्य मार्गो से निकाली तिरंगा यात्रा


अलवर

आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जहां सभी पार्टियां जुट गई हैं वहीं आम आदमी पार्टी भी तिरंगा यात्रा के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के मूड में है आम आदमी पार्टी पूरे राजस्थान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी संदर्भ में अलवर में भी तिरंगा यात्रा निकालने एवं जालंधर में हुई चुनावी जीत की खुशी भी मनाने के साथ ही जिले की सभी सीटों पर चुनाव के लिए उतरेगी यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में तिरंगा यात्रा के साथ ही अलवर में निकाल रहे तिरंगा यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई और कहा कि स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को जानना है। जहां चुनाव के समय स्थानीय मुद्दे व समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाया जा सके वही प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में आम आदमी पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी मजबूती के साथ उठाएगी चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया आम आदमी पार्टी सच और ईमानदारी पर चलने वाली पार्टी है, जिसने दिल्ली, पंजाब, गुजरात मे अपने काम के दम पे जनता का विश्वास जीता, राजस्थान मे इन दोनों पार्टियों से जनता परेशान है, सबसे महंगी बिजली, पेपर आए दिन आउट होते है, युवाओ बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करती है, आज बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही है, अपराध मे तो राजस्थान को इन दोनों पार्टियों ने टॉप पे लाने की कसम खाइ हुई है, जिससे जनता मे भय व्याप्त है दोनों की किसी भी सरकार ने आज तक एक दूसरे के खिलाफ सरकार मे रहते हुए केस दर्ज नहीं कराया, सिर्फ आम आदमी पार्टी ही मुद्दों पे बात और काम करती है अलवर मे 800 से ज्यादा जनता यात्रा मे शामिल हुईं जिससे अलवर के साथ प्रदेश मे सीधा संदेश गया है कि जनता आम आदमी पार्टी को अब विकल्प के तौर पे देख रही है आज अलवर मे पानी, सफाई की व्यस्था चौपट हुई पडी है लेकिन इन्हें इसकी और जनता की कोई फिक्र नहीं है आम आदमी पार्टी जनता के साथ खडी हुई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी से सह प्रभारी नरेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सी पी राव, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदराम ओला, जिला अध्यक्ष संजय मोदी, लोकसभा सचिव जगन्नाथ गोयल, दीपक मिश्रा, शरद मिश्रा सहित अनेक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुड ड्रीम्स क्लासेस में दीपावली उत्सव: छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मनाया खुशियों का त्यौहार