Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस ने चालीस किलो जब्त किया डोडा पोस्त

पुलिस ने चालीस किलो जब्त किया डोडा पोस्त


चूरू। रतननगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात नाकाबंदी के दौरान देपालसर चैराहे के निकट एक कार से चालीस किलो डोडा पोस्त जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक दिल्ली नम्बर की कार से डोडा पोस्ट छिलका जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। रतननगर के सीआई जसवीर कुमार के अनुसार शुक्रवा देर रात नाकाबंदी के दौरान देपालसर पर चूरू से मेघसर रोड पर सामने से आ रही दिल्ली नम्बर की कार पुलिस ने रोकी और तलाशी लने पर कार में 40 किला डोडा पोस्त मिला। पुलिस पोस्त बरामद कर ढाणी रणवा दूधवाखारा निवासी राकेश कुमार जाट और अंकित जाट को गिरफ्तार किया। सीआई के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में दोनो आरोपियों ने बताया िकवे रतनगढ़ के पास से डोडा पोस्त लेकिर आए थे। जिसे वे होटलों पर सप्लाई करनेवाले थे। इससे पूर्व भी ये आरोपी रतनगढ़ पुलिस की पकड़ में आए थे। दोनो आरोपियों ने नाकाबंदी तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और कार की डिग्गी से दो कट्टों में डोडा पोस्त बरामद किया। मामले की जांच दूधवाखारा सीआई अलका बिश्नाई करेंगी। सीआई जसवीर कुमार के नेतृत्व में हेड काॅन्स्टेबल गोपालसिंह, काॅन्स्टेबल सुशील कुमार, अनिल कुमार, आनन्द व वेदप्रकाश शामिल थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर