Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

सरदारशहर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नगर पालिका के आगे आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटकर कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। कांग्रेस पीसीसी सदस्य ताराचंद सहारण ने कहा कि भाजपा की सरकार को पछाड़ते हुए कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। यह राहुल गांधी का करिश्मा है और 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस सेवादल जिलाधक्ष संजय दीक्षित व क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष लालचंद छींरग ने कहा कि राहुल गांधी की ऊर्जावान यात्राओं से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। इसी का परिणाम कर्नाटक की जीत में दिखाई दिया है। आगे भी कांग्रेस राजस्थान सहित कई राज्यों में लगातार जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी, जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, राजकुमार राकसिया, अरविंद सिंह, खेताराम, महेंद्र जाखड़, श्यामलाल व्यास, विकास सोनी, आसिफ खोखर, मुंशीखा भाटी, डूंगरराम मेघवाल, किशन सारण, सलीम सैयद, सलीम चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक जीत का जश्न मनाकर खुशियों का इजहार किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर