Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अध्यक्ष बनने पर आनंद पिलाणिया का निकाला विजयी जुलूस

अध्यक्ष बनने पर आनंद पिलाणिया का निकाला विजयी जुलूस


सुजानगढ़ (नि.सं.)। यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा आनंद पिलाणिया का सम्मान किया गया। शहर के जाट छात्रावास से विजयी जुलूस निकाला गया, जिसमें अनेक युवा डीजे पर चल रहे देशभक्ति गानों पर नाचते व गुलाल से होली खेलते हुए चल रहे थे। वहीं केमिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष भोमाराम बिजारणिया, कांग्रेस नेता महेंद्र गोदारा, डॉ. योगिता सक्सेना, आनंद मांडिया, पार्षद मुकुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आनंद पिलाणिया का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। जुलूस शहर की स्टेशन रोड़ व घंटाघर होकर गुजरा। जगह-जगह लोगों ने माल्यार्पण कर आनंद पिलाणिया का स्वागत करते हुए उनको बधाईयां दीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर