Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर की आतिशबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर की आतिशबाजी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। कर्नाटक में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सभापति निलोफर गौरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप तोदी के नेतृत्व में दोपहर बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उसके बाद आतिशबाजी कर कांग्रेस की जीत पर नारेबाजी की। इस दौरान उप सभापति अमित मारोठिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद ईदरीश गौरी, पार्षद सलीम खान एडवोकेट ईकबाल खान कायमखानी, विद्यप्रकाश बागरेचा, प्रदेश वाल्मिकी, युनूस खान हाशमखानी, संजय सांखला, बशीर खां फौजी, राजेंद्र बैदी, राजकुमार इंदोरिया, पार्षद तरूण सियोता, इरशाद गौरी, मनोज गुलेरिया, अविनाश लीलड़, पार्षद मुकुल मिश्रा, आनंद मांडिया, बजरंग सेन, कन्हैयालाल माली, अजय ढ़ेनवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। सभापति निलोफर गौरी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों में जिस प्रकार से विश्वास जताया है, हम वहां की जनता का आभार प्रकट करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने कहा कि यह चुनाव आगामी लोक सभा चुनावों में भी कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत लेकर आया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर